Friday 3 February 2017

भारतीय आध्यात्म से ही होगा आतंक का खात्मा

भारतीय आध्यात्म से ही होगा आतंक का खात्मा
गुरुग्राम हरियाणा- से फरवरी तक चलने वाले हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले का शुभारंभ गुरुग्राम में हो गया है। इस मेले में सामाजिकपर्यावरण संबंधी कार्य एवं सेवा कार्यों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस आध्यात्मिक मेले में उत्तर भारत की करीब 400 संस्थाएं भाग ले रही हैं। सेक्टर 29 के लेजर वैली में फरवरी तक चलने वाले इस मेले में हिदुत्व के मूल्यों से परिचित कराने के साथ ही लोगों को मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर मेले का उद्घाटन करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि ‘‘भारतीय हिन्दू अध्यात्मवाद वैदिक संस्कृति पर आधारित है। वेदों में अध्यात्म व भोगवाद पर गंभीर चिंतन किया गया है। यजुर्वेद के 40 वें अध्याय का पहला श्लोक हमें यह बताता है कि संसार के कण-कण में भगवान विद्यमान हैं। वैदिक संस्कृति पर आधारित हमारी भारतीय संस्कृति भोगवाद का विरोध नहीं करती लेकिन मनुष्य को सीख देती है कि उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का त्याग पूर्वक भोग करो। इसलिए हमें संसार में उपलब्ध सभी प्राकृतिक संसाधनों का भोग यह समझ कर करना चाहिए कि ये दुनिया किसी और यानी ईश्वर की है। इसका नाजायज दोहन नहीं किया जाना चाहिए। अगर इस चिंतन को दुनिया आत्मसात कर ले तो आतंकवाद जैसी समस्या के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं रहेगी।’’ अपने अभिभाषण के बाद राज्यपाल देवव्रत जी ने आर्य समाज दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के स्टॉल 197- 198 का उद्घाटन किया. आर्य समाज के स्टॉल पर दीप प्रज्वलित करते हुए जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन एस के आर्य ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि ‘‘इस मेले का आयोजन बिंदुओं-वन एवं वन्य प्राणियोंपर्यावरणमानवीय मूल्योंनारी सम्मानदेशप्रेम तथा सांस्कृतिक सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है। इन बिंदुओं के माध्यम से हमारी समृद्ध संस्कृति को लोगों विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है।

No comments:

Post a Comment